जामडीह मेले से अंतर्जनपदीय गिरोह की तीन महिलाएं गिरफ्तार

अपराध
एक महिला चोर आरक्षी कों चकमा देकर भागने मे सफल रही वहीं लापरवाह आरक्षी कों निलंबित कर दिया गया
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली, सदर थाना क्षेत्र के जामडीह मेले मे सोमवार कों चोरी करते हुए चार अंतर्जनपदीय महिलाओं कों पकड़ा गया l वहीं एक महिला चोर आरक्षी कों चकमा देकर भागने मे सफल रही l थाना चंदौली पर चोरी मे लिप्त चारों अभियुक्ता के बिरुद्ध सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई प्रचलित है l साथ ही लापरवाह आरक्षी को निलंबित कर दिया गया l

 थाना प्रभारी चंदौली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जामडीह मेले में सोमवार कों मुखबिर से सूचना मिली की भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरी करने के नियत से ही आयी माया पत्नी राजेश,सुनीता पत्नी संजय, कुमकुम पुत्री बबलू व लक्ष्मीना पत्नि प्रमोद कुमार थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ कों गिरफ्तार किया गया l

 वहीं आरक्षी कों चकमा देकर एक अभियुक्ता लक्ष्मीना देवी पत्नी प्रमोद कुमार फरार हो गयी l लापरवाह आरक्षी कों निलंबित कर जाँच एवं विभागीय कार्यवाही प्रचलित है l

हिरासत मे लेकर जाँच पड़ताल करने पर तीनो अभियुक्ता के पास से दो पीली धातु की चैन, एक पीली धातु की अंगूठी व एक पीली धातु का कन्फूल बरामद हुआ है l जिनके बिरुद्ध थाना चन्दौली पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है l

 गिरफ्तारी करने मे पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राजू कुमार सिंह, हे0का0 अब्दुल कलाम, हे0का0अशोक सिंह, का0 मनोज कुमार यादव, म0का0 उर्वशी सिंह व म0का0सुनीता यादव थाना सदरजनपद चंदौली शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *