आक्सीजन सिलेंडर फटने से मजदूर हुआ घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

दुर्घटना

सुरक्षा मानको मे अनदेखी कों लेकर कालोनी के आसपास के लोगों मे आक्रोश

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली

पीडीडीयू नगर l थाना मुगलसराय अंतर्गत आरपीएफ कॉलोनी मे रेलवे बैगन मेंटेनेंस के काम में प्रयोग लाये जा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर को वाहन से उतारते समय हुआ ब्लास्ट l कम्पनी की ओर से लगा मजदूर छत्तीसगढ़ निवासी अमित कुमार 22वर्षीय सिलेंडर उतारते वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया l ठेकेदार नें तत्काल अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर देख चिकित्सकों नें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया l वहीं सिलेंडर ब्लास्ट के धमाके से आसपास के लोगों मे अफरा तफरी मच गयी l

 बता दें कि रामनगर स्थित विद्या गैस एजेंसी साइट पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की सप्लाई देती है l सोमवार को भी सिलेंडर की खेप मैजिक में भरकर आई और कंपनी के मजदूर उसे उतार रहे थे कि एक सिलेंडर निचे गिरा और तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया जिसकी जद मे आने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया l आनन फानन मे भोगवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां चिकित्सकों नें हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर ईलाज के लिए रेफर कर दिया

वहीं घटना स्थल पर सीओ अनिरुद्ध सिंह व आरपीएफ के अधिकारी पहुंचकर लोगो से पूछताछ किया l घटना के बाद लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ कॉलोनी के सामने चल रहे काम को लेकर आक्रोश जाहिर किया है l कहा कि कॉलोनी में इस तरह सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर का भंडारण अनुचित है l इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए सिलेंडर ब्लास्ट से उसके परचखे उड़ गए और कॉलोनी मे रह रहे लोगों के दरवाजे तक इसके अवशेष पहुंच गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *