डीएम साहब रसोईया का वेतन रक्षाबंधन से पहले जरूर भुगतान करें: प्रदेश अध्यक्ष

9c85b2491d05
चंदौली। भाजपा सरकार में मिड डे मील में काम करने वाली रसोइयां वेतन नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गई है। गरीब असहाय विधवा रसोइया का भी त्यौहार होता है उनको भी खुशी मनाने की आजादी होती है इसके लिए वेतन नहीं दिया जा रहा है। महीने के दो हजार और साल के बीस हजार मिलने चाहिए उसमें भी जिले के अधिकारी कटौती कर रहे हैं। रसोइया से सरकार बधुआ मजदूर की तरह काम ले रही हैं। रखा गया है रसोइया के नाम से पर विद्यालय पर साफ सफाई, चपरासी का काम लिया जा रहा है।क्या यहीं है महिला सशक्तिकरण है। क्या ये महिला इस देश की नारी नही है या इनके साथ ऐसा इस लिए किया जाता हैं कि यह महिला बीजेपी की मेंबर नही है। केवल सशक्तिकरण बीजेपी के मेंबर के लिए चलाया गया है।


फोटो: रसोईयां संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश के साथ रसोईयां 

यह बात रसोइयाँ संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अपने एक बयान में कहा। उन्होंने जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फुंडे से आने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार पर पहले का बकाया वेतन सहित अब तक का भुगतान करने की मांग किया है।
उन्होंने अधिकारियों व शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के मिलीभगत से शिक्षक रसोइयों का शोषण करते हैं। विरोध करने पर नई नियुक्ति किया जा रहा हैं, बच्चे कम होने पर चोरी का आरोप लगाकर नौकरी से निकाला जा रहा है। यह गरीब असहाय विधवा महिलाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा जिसे बन्द होना चाहिए।





 रसोइया को महिना के दो हजार व साल के बीस हजार मिलना चाहिए। लेकिन उनका पुरा पैसा जिले द्वारा नही दिया जाता है अभी तक केवल अगले साल का चौदह हजार व ड्रेस के नाम पर पाचं सौ रुपया ही दिया गया है। इस साल का पैसा उस साल उस साल का पैसा अगले साल कर गरीब विधवा रसोइया का पैसा जिले द्वारा गमन किया जाता रहा है। जिसको लेकर होने वाले दिल्ली जंतर मंतर पर 21 अक्टुबर से 25 अक्टुबर को अपने दस सूत्री मांगो को लेकर रैली होनी है।

 उससे पहले अक्टुबर मे ही एक विशाल रैली रसोइया महा संघ द्वारा किया जायेगा। जिसमे रसोइया को अपनी अपनी तीन फोटो, एक आधार कार्ड की छायाप्रतिलिपि, विद्यालय का नाम व युएएस कोड नम्बर ,अपना मोबाइल नम्बर, मार्च 2021 से अब तक का बैंक स्टेटमेंट जमा करना है। जिससे जिले में हो रहे रसोइया के पैसा मे भ्रष्ट्राचार को सिद्ध कर जिलाधिकारी से मिलकर एक जॉच टीम गठित कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें