डॉ.आम्बेडकर के त्याग और बलिदान से देश को मिली पहचान:एसडीएम

43e5aaced290
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली,
सकलडीहा l डा.आम्बेडकर के 67वां महा परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को विभिन्न संगठन सहित सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थानों पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजली दी गयी। इस मौके पर अधिकारी सहित अन्य संगठन के वक्ताओं ने विचार रखा।
तहसील मुख्यालय पर एसडीएम अनुमप मिश्रा ने कहा कि डा.आम्बेडकर के त्याग और बलिदान को भूलाया नही जा सकता है। आज देश को जो पहचान मिली है वह डॉ अम्बेडकर की देन है l

फोटो: सकलडीहा सीएचसी पर डा. आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव सहित अन्य

 वही डायट प्राचार्य डा. माया सिंह व सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्रार्चाय प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि डा. आम्बेडकर देश के संविधान निर्माता है। वही बीडीओ के के सिंह, सीओ राजेश कुमार राय, सीडीपीओ अवधेश सिंह और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,कोतवाल राजीव सिंह,सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
 इसके पूर्व तहसील मुख्यालय पर बार अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, अरूण रत्नाकर,निठोहर सत्यार्थी, गिरजेश दादा,भाईराम ने गोष्ठी के माध्यम से विचार प्रकट किया।
इस मौके पर सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. एस के लाल, सत्यमूर्ति ओझा,पीजी कॉलेज उप प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सिंह, प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव, डॉ जितेंद्र यादव,श्यामलाल सिंह यादव ,डॉ अजय कुमार सिंह यादव, डॉ इंद्रजीत, डॉ राजेश यादव ,डॉ अभय वर्मा अधिवक्ता नितिन तिवारी, उपेन्द्रनारायण सिंह,शोभनाथ यादव, यशवंत यादव, बुधीराम,अजय रंजन, बलवंत यादव, राकेश यादव, संजीव,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *