डॉ भीम राव अंबेडकर हम सभी के लिए देवतुल्य है-चंद्रभान मौर्य

Uncategorized
चंदौली,कमालपुर। कस्बा के रामलीला मैदान में धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला सम्पन्न हुई. कार्यशाला में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया. वहीं भारत के संविधान के बारे में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे.

मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा की भारत के निर्माण में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने भारतीय संविधान लिखकर भारत को एक अच्छा देश बनाने का काम किए. वह ग़रीबों, वंचितों के लिए राजनीतिक अधिकारों की तथा सामाजिक स्वतंत्रता की हमेशा वकालत करते रहे. 
भाजपा ने सदैव संविधान का सम्मान किया. संविधान के रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर हम सभी के लिए देवतुल्य है. विरोधियों की ओर से संविधान के साथ सदैव खिलवाड़ किया. उसका इस्तेमाल अपने लिए किया गया. वहीं भाजपा ने संविधान का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में किया.
 इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, रामजी तिवारी, नंदकुमार पांडेय,अजीत पांडेय,श्रीराम चौबे,अनिल श्रीवास्तव,संजय मिश्रा,गणेश अग्रहरि,श्यामसुंदर सिंह, संतोष सिंह, विकास गुप्ता,अमित गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *