वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया

17 वाहनों का चालान, सड़क दुर्घटनाओं कमी लाने हेतु अभियान
चन्दौली। जिले की पुलिस द्वारा सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बुधवार को अभियान चलाकर 24 ट्रैक्टर-ट्राली और व्यावसायिक वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया. वहीं कुल 17 वाहनों का चालान किया गया.
फोटो: रिफ्लेक्टर टेप लगाते हुए यातायात पुलिस
चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव व यातायात पुलिस टीम द्वारा सर्दियों में कोहरे को कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं कमी लाने हेतु ट्रैक्टर-ट्राली समेत सभी व्यावसायिक वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया.
साथ ही 04 ट्रैक्टर-ट्राली व व्यावसायिक वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप न होने और 13 बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर कुल 17 वाहनों का चालान किया गया
बता दें कि ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी शुरू हो गया है. इसको लेकर यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस काफी संवेदनशील है और दुर्घटनाएं न हों, इसको लेकर वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर रहा है. दिसंबर व जनवरी महीने में ट्रैक्टर-ट्राली समेत सभी व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टर (आगे सफेद व पीछे दोनों तरफ पीला व लाल) लगाने का भी अभियान चलाया जा रहा है.
रात में चलते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देती है. जिस कारण एक्सीडेंट की संभावना अधिक हो जाती है. ऐसे में रिफ्लेक्टर टेप लगे होने से पीछे से आने वाले वाहनों की लाइट जब पड़ती है तो रिफ्लेक्टर टेप चमकता है जिससे उनको मालूम हो जाता है कि आगे कोई वाहन जा रहा है और एक्सीडेंट नहीं होता है.
उपरोक्त अभियान के क्रम में आज यातायात पुलिस टीम द्वारा करीब 24 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया तथा 04 ट्रैक्टर वाहनो का रिफ्लेक्टर टेप न होने पर चालान व बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 13 वाहनों का चालान किया गया