तीन शातिर लुटेरे लूट के माल व तमंचे के साथ गिरफ्तार

f4ddeb3a7514
चंदौली,धानापुर। थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते दिनों मारपीट एवं दुकानदार से छीनैती का मामला प्रकाश में आया था, वादी की शिकायत पर पुलिस मामले को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए शातिर लुटेरों को लूट के मॉल व अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 


फोटो: थाना धानापुर में गिरफ्तार विपिन सिंह , अमन श्रीवास्तव, व अभिषेक उर्फ प्रिंस यादव

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाई कर रही है. इसी क्रम में दिनांक 07.10.2024 को ग्राम खरखोलिया में किराना दुकानदार को मारपीट कर पांच हजार रूपए की छिनैती किया गया था.

 वादी दीपक कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 जद्दू प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम नेकनामपुर प्रसादपुर की शिकायत पर विपिन सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह.अमन श्रीवास्तव पुत्र उमेश श्रीवास्तव निवासीगण पूरबहा की मड़ई खरखोलिया व अभिषेक उर्फ प्रिंस यादव पुत्र स्व0 रामविलास यादव निवासी ग्राम करी थाना स्थानीय पर दर्ज की गई थी जिसे मुखबीर की सूचना पर तीन व्यक्तियो को लूट के मॉल और अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उ0नि0 केशव प्रसाद सिंह, उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय,का0 अमित कुमार यादव, का0 भानू प्रताप यादव शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें