दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु लगेंगे शिविर

Uncategorized

कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों को किया जाएगा चिन्हित

चंदौली, 10 फरवरी, 2025। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद चंदौली के ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंग (कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर, जूता आदि) की आवश्यकता है, उन्हें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 के द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण योजनान्तर्गत कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए जनपद-चन्दौली में लाभार्थी चिन्हांकन एवं मापन शिविर (Fitment Camp) का आयोजन होगा.

उन्होंने बताया कि दिनांक 10 फरवरी, 2025 को प्रातः 10ः30 से सायं 04ः00 बजे तक विकास खण्ड परिसर, सदर चंदौली में बरहनी, सदर चंदौली, शहरी क्षेत्र सैयदराजा के व दिनांक 11 फरवरी, 2025 को प्रातः 10ः30 से सायं 04ः00 बजे तक विकास खण्ड परिसर, सकलडीहा में धानापुर, सकलडीहा एवं चहनियां.

 दिनांक 12 फरवरी, 2025 को प्रातः 10ः30 से सायं 04ः00 बजे तक विकास खण्ड परिसर, चकिया में शहाबगंज, चकिया, शहरी क्षेत्र। दिनांक 13 फरवरी, 2025 को प्रातः 10ः30 से सायं 04ः00 बजे तक विकास खण्ड परिसर में नियमताबाद एवं शहरी क्षेत्र एवं दिनांक 14 फरवरी, 2025 को प्रातः 10ः30 से सायं 04ः00 बजे तक विकास खण्ड परिसर, नौगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *