महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

82c11b0ddf3f

बीमारियों के लक्षण और बचाव पर चर्चा, वितरित की गई दवाइयां,


चंदौली, धानापुर। कस्बा स्थित सेवा सदन हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. इस दौरान ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को जागरुक किया गया. साथ ही आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं.

फोटो : डा. सोनाली मिश्रा

इस दौरान डा. सोनाली मिश्रा ने महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. वहीं महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं सुनी. इसके बाद आवश्यकतानुसार आयरन, कैल्शियम, ग्लूकोज, ओआरएस के पैकेट और अन्य दवाइयां वितरित की. ग्रामीण महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने, साफ-सफाई विशेष ध्यान और किसी भी बीमारी के लक्षण पर तुरंत डाक्टर से सलाह लेने को कहा.
बाझपन रोग विशेषज्ञ डॉ सोनाली मिश्रा ने बताया कि महिलाओं में बांझपन के कई कारण हो सकते हैं. यह समस्या महिलाओं में गर्भाशय के किसी अंगियों की समस्या, श्वेत प्रदर या अनियमित मासिक धर्म से संबंधित हो सकती है. अन्य कारणों में हॉर्मोनल असंतुलन, रोग, शराब और नशीली दवाओं का उपयोग, उत्पादक विकार और उम्र के साथ होने वाली सामान्य प्राकृतिक प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं. 
गर्भावस्था की योजना बनाना रोमांचक हो सकता है और इसमें बहुत सारी तैयारी शामिल होती है. ध्यान रखने वाली एक महत्वपूर्ण बात प्रजनन स्तर है. आप बांझपन के कोई लक्षण महसूस कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में, आपने एक वर्ष से अधिक समय से गर्भवती होने की कोशिश की है (नियमित, असुरक्षित यौन संबंध के माध्यम से) और ऐसा करने में असमर्थ रही हैं उन्होंने हड्डियों को मजबूत करने वाले व्यायाम के बारे में जानकारी दी. नियमित योग करने के लिए महिलाओ को प्रेरित किया.
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रीती मौर्या, मुकेश मौर्या, प्रवीण सिंह, शिवेंद्र सिंह, चंचल सिंह, किरण सिंह, लीलावती देवी, सुमन यादव, सरिता, पूनम सहित अन्य महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed