नकली पिस्तौल हाथ में लेकर सोशल मिडिया पर धौंस जमाना युवक को पड़ा महंगा

3ad258885fd4
आनलाईन 600 रूपये मे खरीदा था लाइटर गन इंस्टाग्राम पर भौकाल बनाने की थी कोशिश
लखनऊ l खबर यूपी के जनपद चंदौली के सकलडीहा थाने से है जहां प्रशांत तिवारी पुत्र सर्वजीत तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बभनपुरा मनियारपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को सोशल मिडिया पर असलहे का रौब दिखाने के जुर्म में मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी l
कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि सोशल मिडिया प्लेटफार्म परफेक्ट मिशन चन्दौली द्वारा पोस्ट किया गया कि उक्त अभियुक्त असलहे का रौब सोशल मिडिया पर दिखा रहा था l जिसे गिरफ्तार कर पुछताछ किया गया तो उसने बताया कि यह पिस्टल वाली लाईटर है जिसे मैने आनलाईन 600 रूपये मे खरीदा था l
 इंस्टाग्राम पर भौकाल बनाने के लिये फोटो खिचवाकर इंटाग्राम पर अपलोड किया व टीम के द्वारा सम्बन्धित लाईटर को बरामद किया गया व अभियुक्त की 151 सीआरपीसी मे विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 राणा प्रताप यादव,का0 रवि प्रकाश तिवारी,का0 अर्पित जायसवाल, का0 विनय कुमार मौजूद रहे l

चन्दौली पुलिस आम जनमानस से अपील करता है कि किसी भी सोशल मीडिया साइट -फेसबुक, ट्विटर, इन्सटाग्राम,यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का विवादित, आपत्तिजनक, भड़काऊ या फिर अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत पैदा करने वाले पोस्ट, वीडियो या फिर तस्वीर शेयर करते हैं या शेयर,लाइक,कमेंट करते है तो चन्दौली पुलिस आप के खिलाफ सख्त-सख्त कार्यवाही करेगा व आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *