नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण,संचालन के लिए कोटेदार को मिली चाभी

f02e3d5b93a8
चन्दौली l सकलडीहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कम्हारी और बढ़वलडीह मे नव निर्मित अन्नपूर्णा भवन और जन सेवा केन्द्र का लोकार्पण खण्ड विकास अधिकारी के. के.सिंह के द्वारा शनिवार को किया गया l इसके पश्चात भवन की चाभी कोटेदार को देकर उसके संचालन के लिए निर्देशित किया गया l 

फोटो : नव निर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करते बीडीओ के के सिंह के साथ अन्य

बीडीओ के के सिंह ने बताया कि राशन को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम बनाया गया है यहां से में जन सुविधा केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी जिसमे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,आयु ,जाति सहित सभी प्रमाण एक जगह से बन जाएंगे l ग्रामीणों को ब्लॉक कचहरी की ऑफिसों का चक्कर नही लगाना होगा l लोगों को राशन वितरण के साथ घरेलू सामान तथा जैनरिक दवाएं कम दाम पर मिलेंगे l अब ई बेइंग स्केल को ई पास मशीन से जोड़कर राशन वितरण में गड़बड़ी और घटतौली रोकने के लिए सुधार किया गया है l आज उचित दर विक्रेता को प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की गई है l


इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अश्वनी श्रीवास्तव, नन्द लाल यादव, सचिव गणेश अहिर, संदीप गौतम, कोटेदार अशोक श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक उमेश श्रीवास्तव, निधि कुमारी, सौम्या श्रीवास्तव, ग्राम रोजगार सेवक भावेश त्रिपाठी, जय प्रकाश, मोनू सिंह सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *