पच्चीस हजार का इनामिया तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ाया, भेजा गया जेल

aa7710d1e7e1

निशानदेही पर चोरी की दो अन्य मोटर साइकिल बरामद, बचने के लिए बिहार भागने के फिराक मे था 


चंदौली, सटीक संवाद। जिले के थाना अलीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पच्चीस हजार का इनामिया शिव कुमार उर्फ छल्ला यादव देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस साथ में लिए महादेवपुर रिंग रोड पर चोरी की मोटर साइकिल पर खड़ा है, जो बिहार भागने की फिराक मे है. सूचना पर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए मौके से मय सामान गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. साथ ही उसके निशानदेही पर चोरी की अन्य दो मोटर साइकिल बरामद की गई.

बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथा उर्फ टड़िया गांव निवासी स्व0 विजय यादव का 28 वर्षीय पुत्र शिव कुमार उर्फ छल्ला यादव पच्चीस हजार का इनामिया अपराधी है, के खिलाफ चंदौली, जौनपुर सहित प्रतापगढ़ जनपद के विभिन्न थानों पर सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान पहुंचाने, गोवध सहित गैंगस्टर आदि अपराध में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस से पूछताछ मे शिव कुमार उर्फ छल्ला यादव द्वारा बताया गया कि मैं और सतेन्द्र यादव निवासी ग्राम छोटू सराय थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली के साथ विभिन्न जगहो से वाहनो की चोरी करते है. फिर इसका प्रयोग गौ तश्करी के वाहनो को लोकेशन देने का काम करते है. एक दिन मैने अपने साथियो के साथ धीना थाने मे पुलिस की गाडी मे बैठे पुलिस वालो को जान से मारने के उद्देश्य से टक्कर मार दी थी जिससे मेरे व साथ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है. पकडे जाने से बचने के लिये आज बिहार भागने कि फिराक मे था कि आप लोगो द्वारा पकड लिया गया.
इस बाबत क्षेत्राधिकारी पी.डी.डी.यू. कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भूपौली, उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी आलूमील, उ0नि0 अनिल कुमार पासवान, हे0का0 दीपक द्विवेदी, का0 प्रवेश सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें