पटवा समाज जमावड़ा कर यह संकेत दिया कि वह अपने हक और अधिकार के लिए कटिबद्ध है-मंत्री

777501adbec4

चंदौली, जिले के सकलडीहा कस्बा के एक लॉन में पटवा समाज ने राजनैतिक भागीदारी निभाने के लिए देश के कोने कोने से पटवा समाज का जमावड़ा करके विराट पटवा महाकुंभ का प्रथम आयोजन किया. जिसमें वक्ताओं द्वारा समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुरुआत किया.

समाज को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज को संगठित होने का अवसर मिलता है.कहा कि पटवा समाज को राजनैतिक भागीदारी की आवश्यकता है. इसके लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करेंगे. देश के विकास और उसके मुख्य धारा से कैसे यह समाज जुड़े इसपर सभी को विचार करने की जरूरत है.

पीडीडीयू विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि पटवा समाज का देश के विकास में काफी योगदान है. इस कार्यक्रम में जुटी भीड़ इस बात का संकेत है कि पटवा समाज अपने हक और अधिकार के लिए कटिबद्ध है. समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने भी समाज की राजनैतिक भागीदारी पर बल दिया. वही ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि पटवा समाज का एक बुद्धजीवी वर्ग है और यह पहचान का मोहताज नही है.कोई भी शुभ कार्य इनके बिना नही होता है. 
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरबिंद पटवा, टीएन गुप्ता, आकाश पटवा, प्रमोद देववंशी, विजय कुमार गुप्ता, महेंद्र पाटकर, राजीव देवल, माता प्रसाद, डॉ.सागर पटवा सहित बड़ी संख्या में पटवा समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें