पटवा समाज ने राजनीतिक भागीदारी को लेकर कसी कमर

a5db9df2c2bc
आगामी 23 मार्च को दिखाएगा अपनी ताकत, करेगा पटवा विराट महाधिवेशन का आयोजन
चंदौली, सकलडीहा। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज सामाजिक, शैक्षिक और राजनैतिक अधिकार एवं पहचान के लिए कमर कसकर तैयार हो गया है जो अपनी ताकत दिखाने के लिए आगामी 23 मार्च को सकलडीहा कस्बा के एक लॉन में विराट महाधिवेशन का आयोजन कर अपनी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेगा. इस दौरान यूपी के विभिन्न जिलों के साथ दिल्ली, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता, बिहार सहित अन्य प्रांत से भी लोग पहुंचकर कार्यक्रम में संबल प्रदान करेंगे. इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद पटवा ने दी.

उन्होंने बताया कि लम्बे समय के बाद पहला राष्ट्रीय अधिवेधन पटवा विराट कुंभ के रूप में आगामी 23 मार्च को सकलडीहा में आयोजित होने वाला है. जिसको लेकर अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के लोगों में काफी उत्साह है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में होगा. इसको लेकर कार्यक्रम संयोजक की टीम लगातार जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हुए है. 

जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद विरेन्द्र सिंह, दर्शना सिंह, साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, प्रभुनारायण सिंह यादव, रमेश जायसवाल, कैलाश आचार्य, अम्बरीश सिंह भोला सहित अन्य अतिथि शिरकत करेंगे.
कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि आजादी के बाद से पटवा समाज अपने अस्तिव की लड़ाई लड़ रहा है. पटवा समाज विभिन्न दलों को वोट देते चला आ रहा है. लेकिन राजनैतिक भागीदारी नहीं होने के कारण समाज बहुत पिछड़ा हुआ है. यह आयोजन सामाजिक, शैक्षिक और राजनैतिक अधिकार व पहचान के लिये किया गया है. जो 2027 से पहले पटवा समाज अपनी ताकत को दिखाने का लामबंद है.

 इस मौके पर प्रधान संरक्षक आरके सिंह देववंशी,मुख्य सचेतक बिजय बहादूर पटवा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एके पटवा, प्रमोद देववंशी, विनोद पटवा,जितेन्द्र पटवा,विक्रम, बीरेन्द्र देववंशी,आनंदी पटवा, मिथिलेश पटवा,पप्पू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *