“परीक्षा पर चर्चा” विषयक प्रश्नावली प्रतियोगिता का आयोजन

49a46ff607f7
बच्चों को दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म, तीन टॉपर विद्यार्थी पुरस्कृत 
चन्दौली, डीडीयू नगर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में “परीक्षा पर चर्चा” विषयक प्रश्नावली प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को  नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती ’पराक्रम दिवस’ के अवसर पर आयोजित किया गया. 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के शिक्षाविद सदस्य अमरेंद्र कुमार प्राचार्य रेलवे इंटर कॉलेज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण व नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण कर किया. तत्पश्चात प्राचार्य के.के. भारती द्वारा स्वागत संबोधन किया गया. 
प्राचार्य ने इस आयोजन के उद्देश्य व इसके अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधिओं से सबको अवगत कराया. पराक्रम दिवस के अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को “भारत हैं हम“ नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई और उससे संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई. 
संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से कक्षा नववीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया. प्रतियोगिता के तीन टॉपर विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा पुरष्कृत किया गया. इस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देश प्रेम की भावना को प्रबल करना और उन्हें विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों से परिचित कराना था. 
धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या श्रीमती क्षमा सिंह ने किया तथा संचालन सुश्री ज्योत्सना सिंह ने किया. उक्त कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रवि शंकर गौर, चन्द्रभूषण प्रसाद, श्रीमती शिल्पा सक्सेना, सुश्री सुप्रिया तोमर, सी.एस.मौर्य, रोहित यादव, नीतीश कुमार व अन्य शिक्षक मौजूद रहे. विद्यार्थियों के स्व-अनुशासन की भावना नें कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *