प्रतिष्ठानों से बालश्रम कर रहे 07 बच्चों को कराया गया मुक्त

सराहनीय कार्य
रिपोर्ट ! विजय कुमार गुप्ता
चंदौली,
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के कुशल मार्गदर्शन में चन्दौली पुलिस की एएचटीयू टीम प्रभारी निरीक्षक इन्द्रभूषण यादव, मुख्य आरक्षी रतन कुमार सरोज,मुख्य आरक्षी शिव कुमार पाल व श्रम प्रवर्तन अधिकारी नजरें आलम व जुनैद खान ग्राम स्वराज समिति की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र नौगढ़ चकरघट्टा में बालश्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 07 बच्चों को बालश्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया l

 उन्हें बालश्रम से मुक्त कराया गया तथा नियोजकों को बाल श्रम न कराने हेतु हिदायत दी गई तथा चलान एवं जुर्माना की अग्रिम विधिक कार्रवाई श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा प्रचलित है।संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान 10 दिसम्बर तक लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *