योगाभ्यास से तन मन बनाएं सेहतमंद

खेल जगत
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर 
चंदौली l योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है।स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन-मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक(ऑप0) चन्दौली के निर्देशानुसार निर्धारित दिनों में पुलिस लाइन चन्दौली में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया जाता है।

 पुलिस लाइन चंदौली में व्यायाम करते पुलिस कर्मी

इसी क्रम में दिन शुक्रवार को पुलिस लाइन/कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *