प्रदेशभर में गूंजेगा ‘जय भीम, जय संविधान’, 21 जुलाई को भीम आर्मी का स्थापना दिवस

63a0d26af499
लखनऊ। भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वां स्थापना दिवस आगामी 21 जुलाई 2026 को पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिला मुख्यालयों पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में संगठन की ओर से सभी जिला इकाइयों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर स्थापना दिवस को सफल बनाएं। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।
संगठन ने सभी जिला इकाइयों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम के दौरान लिए गए फोटो एवं वीडियो उसी दिन प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा सके। साथ ही प्रत्येक जनपद को अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो अनिवार्य रूप से पोस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने तथा स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें