प्रोफेसर के निलंबन और गिरफ्तारी को लेकर छात्रों का धरना

afbb8c8ab8b5
कार्रवाई नहीं होने पर छात्र पैदल मार्च, शुद्धिबुद्धि यज्ञ और पुतला दहन करने को बाध्य होंगे.

चंदौली,06 मार्च। जिले के सकलडीहा पीजी कालेज के एक प्रोफेसर पर महाविद्यालय की एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है. जिसे लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है. इसके बाद भी आरोपी प्रोफेसर का निलंबन और गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्रों में भारी आक्रोश है. गुरूवार को पीड़ित छात्रा के समर्थन में महाविद्यालय के समीप दुर्गा मंदिर के पास दर्जनों छात्र नेता अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

फ़ोटो: सकलडीहा पीजी कॉलेज के समीप आरोपी शिक्षक के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करते छात्र

 छात्रों ने चेताया कि शीध्र विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुआ तो छात्र सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे.
सकलडीहा पीजी कालेज की बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने बीते 25 फरवरी को सकलडीहा पीजी कालेज के एक प्रोफेसर पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है. जिसकों लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य से मिलकर घटना से अवगत कराया. इसके बाद कोतवाली पहुंचकर प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया.
 दस दिन बाद भी प्रोफेसर के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से निलंबन की कार्रवाई नहीं होने और पुलिस की ओर से गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर छात्रों में आक्रोश है. जबकि पूर्व में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना पुलिस और न्यायिक अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग कर चुके है.
 आक्रोशित छात्र नेताओं ने पीड़ित छात्रा के समर्थन में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. छात्र नेता राहुल राजभर ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्र पैदल मार्च, शुद्धिबुद्धि यज्ञ और पुतला दहन करने के लिये मजबूर होंगे.
 इस मौके पर धरना प्रदर्शन करने वालों में अरबिंद राजभर,ऋषिपाल,आकाश यादव,विकास राजभर,अजय राजभर,अरून, अभिषेक, संतोष राजभर,पवन कुमार आदि छात्र नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *