बलुआ पुलिस ने देशी पिस्टल, दो तमंचा और चार कारतूस के साथ तीन को पकड़ा

Uncategorized

मुखबिर की सूचना पर सफलता , शौक मे हथियार लेकर घूमने के आदी थे 

चन्दौली जिले के थाना बलुआ की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को एक देशी पिस्टल, दो तमंचा और चार कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों सैदपुर पुल से पकड़ कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. तीनों शौक मे हथियार लेकर घूमने के आदी थे. 

फोटो: धानापुर थाने में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार देवत्यागी,अनुराग और सितलेश 

गिरफ्तार अभियुक्त देवत्यागी पुत्र लालमन राम उम्र 24 वर्ष, अनुराग उर्फ पुल्लु पुत्र हसंनाथ निवासी कैथी, सितलेश उर्फ लालू पुत्र अपरबल यादव निवासी भगवानपुर थाना बलुआ 
ने पुलिस से पूछताछ में संयुक्त रूप से बताया कि  हम लोगो को यह असलहा बिहार कानपुर दुर्गावती के रहने वाले भुरानी ने दिया है. 
हम लोगो का एक साथी और है जिसका नाम बुलबुल पुत्र मुन्ना निवासी कैथी थाना बलुआ जिला चन्दौली है उसके पास भी अवैध असलहा है. हम लोग यह असलहा शौक के लिये रखते है और लेकर घूमते रहते हैं.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी मोहरगंज, उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी मारूफपुर, उ0नि0 जमीलुद्दीन खान, हे0का0 जलभरत यादव, हे0का0 दीपचन्द्र गिरी, का0 रोहित यादव, का0 अनुज कुमार वर्मा, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 शिशिर यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *