कमालपुर का कुश्ती दंगल स्थगित

Uncategorized
अत्यधिक बारिश बनी कारण, पुनः नए तिथि पर होगा आयोजन 
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के कमालपुर में शुक्रवार को होने वाला विराट कुश्ती दंगल पूरी तैयारियों के बावजूद अत्यधिक बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया. पुनः नए तिथि पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा.

दंगल कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रहरि पत्रकार ने बताया कि प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी दशहरा के दूसरे दिन कमालपुर बाजार के इमामबाड़ा के पास विराट कुश्ती दंगल होना था, जिसके लिए पूरी तैयारियां भी हो चुकी थीं लेकिन आज अत्यधिक बारिश होने के कारण कुश्ती दंगल स्थगित कर दिया गया है. पुनः नए तिथि पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए दंगल कमेटी के जल्द ही निर्णय लेगी. 
कमालपुर कुश्ती दंगल में प्रतिभाग करने वाले क्षेत्रीय, जनपदीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहलवानो, कुश्ती प्रेमियों, सम्मानित नागरिको, शुभचिंतकों को नए तिथि से पहले अवगत करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *