बावरिया गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, चतुर्भुजपुर ज्वेलरी शॉप चोरी की घटना में था वांछित

e17ba88f3e53
सामान बेचने के बहाने दिन में रेकी कर रात में चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम

आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

चंदौली,
सकलडीहा l थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 175/2023 धारा 457/380/411 भादवि का वांछित अपराधी संजय पुत्र बबलू निवासी ग्राम बलरामपुर, थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर को रविवार को 9:30 बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया l वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से 960 रूपये नगदी सहित 620 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं, जिसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी l


फोटो:सकलडीहा कोतवाली में गिरफ्तार संजय पुत्र बबलू, जनपद शाहजहांपुर


कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त अपने सहयोगी बावरिया गैंग के सदस्यों के साथ दिनांक 16/11/2023 को चतुर्भुजपुर बाजार स्थित रामेश्वर सेठ की शर्राफा की दुकान में की गयी चोरी का वांछित था l उक्त घटना के बावत 18 जनवरी 2024 को पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था l किन्तु अभियुक्त संजय पुत्र बबलू उपरोक्त फरार चल रहा था l जिसे एसपी चंदौली के निर्देशन में सीओ सकलडीहा के पर्यवेक्षण में अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया l

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह, उ0नि0रामाश्रय, हे0का0 शिवशंकर यादव, का0 अर्पित जायसवाल कोतवाली सकलडीहा, जिला चंदौली शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed