भारत की एकता और अखंडता और संप्रभुता के लिए मुखर्जी का बलिदान रहेगा स्मरणीय: राजेश तिवारी

43d29f0f4fa2
चन्दौली,धीना। थाना क्षेत्र के वीरासराय गांव में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व को याद किया। वही उनके जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।


फोटो: विरासराय गांव मे डॉ. मुखर्जी की जयंती मनाते भाजपाई 


श्री तिवारी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा।उन्होंने भारत की एकता अखंडता के लिए सत्ता को त्याग दिया कश्मीर को बचाने के लिए अपना बलिदान दे दिया।उनके बलिदान को भारतीय जनता पार्टी ने निरर्थक नहीं होने दिया।उनका जो सपना था भारतीय जनता पार्टी ने उसको पूरा किया।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से 370 व 35A को हटाकर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी को बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया।हम सब भाजपा के कार्यकर्ता बहुत ही भाग्यशाली हैं।

इस मौके पर अवधेश खरवार,सतीश पांडेय,संतोष मौर्य, गुड्डू सिंह,अनिल पांडेय,राजीव सिंह,शैलेश सिंह,रविशंकर मौर्य आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *