मंदिरों और मस्जिदों से हटाए गए अवैध लाउडस्पीकर

5341b8705839

बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगाने पर होगी कार्रवाई, वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं छात्रों के अध्ययन में बनता है बाधा

चंदौली। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देश पर जनपद में मंदिरों और मस्जिदों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने के लिए गुरूवार को विशेष अभियान चलाया गया. जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे और एएसपी  अनिल कुमार यादव ने आज सुबह जिले के विभिन्न धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया और अवैध लाउडस्पीकरों की जांच कर धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर न लगाने के निर्देश दिया. कहा अवहेलना करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाये.

फोटो : जिले के विभिन्न धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों का दौरा करते जिलाधिकारी व एएसपी 

साथ ही मानक के विपरीत तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर को हटवाने के साथ ही संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाये. गीत- संगीत के कार्यक्रमों में तय मानक से अधिक आवाज तथा निर्धारित समय के बाद लाउडस्पीकर- डी0जे0 कदापि न बजाया जाए.
जिलाधिकारी ने कहा कि तय सीमा से अधिक ध्वनि वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं स्कूल कालेज के छात्र- छात्राओं के अध्ययन में बाधा बनता है, इसलिए उस पर तत्काल रोक लगाई जाए. इस क्रम में जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने एडिशनल एसपी के साथ आज भोर में सैयदराजा, नौबतपुर, चंदौली सदर के विभिन्न धार्मिक सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
उपजिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने सकलडीहा की दो मस्जिदों में परमिशन के अतिरिक्त स्पीकर हटाने हेतु धर्मगुरुओं से वार्ता कर उन्हें कन्वेंस किया. उपजिलाधिकारी नौगढ़ एवं उपजिलाधिकारी चकिया दिव्या ओझा क्षेत्राधिकारी के साथ अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न धार्मिक स्थलों का जायजा लिया इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के थाना प्रभारी भी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें