मनमन सिंह ने अमरा माइनर के हेड पर नया पुलिया निमार्ण की किया मांग

cffff268cab9
लखनऊ,
चंदौली l भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिशाषी अभियन्ता मुसाखांड प्रखण्ड मनोज सिंह से मिलकर अमरा माईनर के हेड पर नया पुलिया निर्माण और बलुआ माइनर पर लोलपुर में बने रेलिंग बिहिन पुलिया पर रेलिंग बनवाने की सोमवार को मांग किया l वही अधिशाषी अभियंता ने नया पुलिया निर्माण और रेलिंग बनवाने का आश्वासन दिया l


फोटो: अधिशाषी अभियन्ता मुसाखांड से वार्ता करते किसान नेता मनमन सिंह और शेषनाथ यादव


किसान नेता मनमन सिंह ने बताया कि अधिशाषी अभियंता मुसाखांड से मिलकर किसानों की अनेकों समस्याओ पर विस्तार से चर्चा किया गया l जिसमें अमरा माइनर के हेड पर नया पुलिया निर्माण और लोलपुर में बने पुलिया पर रेलिंग बनवाने की प्रमुखता से  मांग किया गया l

 इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह के साथ जिलाध्यक्ष चन्दौली एवं पूर्वांचल प्रभारी शेषनाथ यादव रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें