महाराष्ट्र से अपहरण मे वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

603d6144d329
चंदौली,
सकलडीहा। थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज मु0अ0 सं0 64/2024 धारा 363/366 भादवि के वांछित अभियुक्त युवराज राय पुत्र श्रीकेश राय निवासी ग्राम ओनावल थाना स्थानीय को बुधवार 5:30 बजे नासिक रोड रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर विधि कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत जिला कारागार वाराणसी भेजा गया।


फोटो: कोतवाली में गिरफ्तार अपहरण का अभियुक्त पुलिस टीम के साथ


कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के वादी द्वारा विगत दिनों पूर्व लिखित तहरीर दिया गया कि उसकी नाबालिग लड़की को उपरोक्त अभियुक्त शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। जिसपर मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही थी। बीते बुधवार को कोतवाली पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के नासिक रोड रेलवे स्टेशन से लड़की के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया । वही लड़की से परिजनों के निगरानी में महिला पुलिस ने पूछताथ किया।

गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में राणा प्रताप यादव,रीमा यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *