योग हमारे भारतीय परम्परा का अनूठा अविष्कार – प्राचार्य

bc7304323818

सकलडीहा पीजी कॉलेज में योगाभ्यास आयोजित, सूर्य नमस्कार से आरंभ 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी सूर्य नमस्कार से योग का आरंभ किया. फिर उसके बाद प्राणायाम, आसान कराया गया.

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने योग पर चर्चा करते हुए कहा कि योग हमारे भारतीय परम्परा का अनूठा अविष्कार है. महर्षि पंतजलि ने योग को शरीर के सभी अंगों को ध्यान में रखकर अनुसन्धान किया है. 
योग प्रशिक्षक डॉ. श्याम लाल यादव ने योगाभ्यास के माध्यम से शरीर की सम्पूर्ण दशाओं का बोध कराया. धन्यवाद राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *