राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के अव्वल छात्र सम्मानित

536211120e23
विद्यालय परिवार ने खेल कीट, बॉलीबॉल ,स्मृति चिन्ह और मेडल देकर किया उत्साहवर्धन 

चंदौली, जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के छात्रों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा में ब्लॉक में प्रथम स्थान व खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन किया. शुक्रवार को विद्यालय परिवार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव की ओर से बच्चों को खेल कीट और बॉलीबाल व स्मृति चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया. शिक्षकों के इस पहल से बच्चों में काफी उत्साह है.


फोटो: पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते शिक्षक और अन्य


विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, और बच्चों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद बढ़ती है. 

वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को और भी बड़े पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. बच्चों से अपील किया की आप लोग मेहनत से पढ़ें और शिक्षण आधारित गतिविधियों में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहे. 

 इस अवसर पर धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय सहित विद्यालय के बच्चें मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें