राष्ट्रीय एकांकी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की छात्राएं बनी ब्लॉक चैम्पियन

खेलकूद

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा (चन्दौली) पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में एथलेटिक व राष्ट्रीय एकांकी की प्रतियोगिता जो कल दिनांक 6-11- 23 को सरेसर रेलवे ग्राउंड पर संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि अनिरुद्ध सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी पंडित दीनदयाल नगर व खंड विकास अधिकारी के के सिंह खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय रहे l

 इस प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की छात्राओं ने राष्ट्रीय एकांकी में ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं एथलेटिक में राजन कुमार राय जूनियर बालक वर्ग में 200मीटर गोला फेंक व ऊंची कूद में 3गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय व ब्लॉक का नाम रोशन किया l

 आज ये बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता भेड़ा फार्म नौगढ़ मे जाकर ब्लॉक की तरफ से प्रतिभाग करेंगे विद्यालय परिवार आज इन बच्चों को मीठा खिला कर व सील्ड प्रदान कर सम्मान किया इस अवसर पर खेल शिक्षक टीम मेंटर अरुण रत्नाकर व एकांकी की टीम मेंटर ज्योति भारद्वाज ने बच्चों की जीत पर खुशी जाहिर किया और जिले की प्रतियोगिता में और बेहतर करने की बधाई दी इस अवसर पर धर्मराज प्रसाद सतीश कुमार सुरेश कुमार मृत्युंजय कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *