रीता चिरई बनी समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी चंदौली जिलाध्यक्ष

6c8ff4fbabd6
प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव ने जुझारू महिला नेत्री को दी बड़ी जिम्मेदारी
रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन
चहनियां/चन्दौली। समाजवादी पार्टी ने संगठन को सशक्त बनाने और महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए क्षेत्र के कैलीं गांव निवासिनी रीता चिरई को पुनः समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, जनपद चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव ने एक मनोनयन पत्र जारी करके किया है।

इस संबंध में रीता चिरई ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा और विश्वास मेरे ऊपर जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। 
मालूम हो कि रीता चिरई एक कर्मठ, वफादार, संघर्षशील महिला नेत्री हैं, जो पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान हैं। ये अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी।
रीता चिरई लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही हैं, और सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा दलित-पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय रही हैं। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने से चंदौली जनपद में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से शुक्रवार को उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।
समाजवादी पार्टी ने आशा व्यक्त की है कि रीता चिरई पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें