लक्ष्मीना देवी की तहरीर पर कार्रवाई

831b14e7c455
 चार लाख लेकर फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला गिरफ्तार, भाई पर 8.5 लाख वसूलने का आरोप

चान्दौली, 23 जून — फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक शातिर आरोपी को थाना धानापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता लक्ष्मीनादेवी की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शहामुद्दीन शेख पुत्र मजीद शेख ने शिकायतकर्ता को फँसाकर कूट रचित दस्तावेज बनवाकर खुद को व ग्राम पुरा चेता दूबे निवासी अरशद पुत्र शम्सुद्दीन के नाम पर जमीन का दिखाकर रजिस्ट्री करवा लिया। इसके साथ ही उसने अपने छोटे भाई जसिमुद्दीन शेख के नाम भी फर्जी कागजात बनवाकर दूसरी रजिस्ट्री करवा दी। आरोप है कि शहामुद्दीन ने इस काम के एवज़ में चार लाख रुपये लिये जबकि उसके भाई ने 8.5 लाख रुपये प्राप्त किये।

उक्त धोखाधड़ी के संबंध में थाना धानापुर में मु0अ0सं0 63/26 धारा 318(4)/338/336/340(2)/319(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल के नेतृत्व में चलायी गयी कार्यवाही में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सकरारी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तार आरोपित की पहचान ग्राम हरिशपुर, थाना पाइको, जिला वीरभूमि, पश्चिम बंगाल के निवासी शहामुद्दीन शेख (पुत्र मजीद शेख) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है और मामले की आगे की जांच तथा आरोपियों के नेटवर्क का सत्यापन किया जा रहा है। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन (थाना धानापुर), उपनिरीक्षक संजय ओझा और हेड कांस्टेबल राजेश यादव (दोनों थाना सकलडीहा) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें