लागत व खर्च जो हो लेकिन गुणवत्ता सही और विकास कार्य की गति तेज : अजय राय

Uncategorized

आदर्श नगर पंचायत में अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव जी व अधिशासी अधिकारी की विकास कार्य योजनाओं को लाने की पहल ला रही रंग, जल्द शुरू होने जा रही हैं नगरवासियों की मांग पर कई विकास योजनाएं , लगातार एआईपीएफ ने नगर में विकास कार्य तेज करने की उठाई हैं मांग 

चंदौली, चकिया। आदर्श नगर पंचायत चकिया में विकास कार्य पर जो भी बहस हो लेकिन विकास कार्य के लिए पैसे की व्यवस्था पर लगातार चिंतित नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव व अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी का प्रयास रंग लाए जा रहा हैं. उक्त प्रतिक्रिया एआईपीएफ राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने दिया.

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व ईओ सभासदों के सहयोग से नगर पंचायत में विकास को लेकर शासन के सामने योजना पेश कर पैसा ला रहें हैं उसी का परिणाम हैं कि आज खेल मैदान व अराजक तत्वों का जमावड़ा बन गयी धार्मिक स्थल ठाकुरवाग में विकास कार्य होने से खुबसूरत व आकर्षक बना गया हैं.

 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रवली सिंह ने शुरुआत किया और आज नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने और अधिशासी अधिकारी के प्रयास से शादी मंडप से लेकर चौतरफा टहलने से लेकर पार्क तक बना रहें हैं जो सराहनीय हैं.

 बाहर कुंए की सुन्दरी करण व पार्क ,धरकार बस्ती से लेकर पुरानी चकिया होते मछली मंडी से लेकर डाक्टर वीपी सिंह मोड़ तक इन्टरलोकिंग रोड बनाने के लिए जो कुछ दिन के बाद शुरूआत होने वाली हैं वह विकास कार्य बेहतर हैं क्योंकि पूर्व अध्यक्ष कैलाश प्रसाद जायसवाल के बाद यह सड़क बन रहीं हैं.

 क्योंकि यह जर्जर सड़क आए दिन दुर्घटना को निमंत्रण दे रही थी. रोड़ पर जगह जगह पानी लग रहा था. धरकार बस्ती के पास डीलक्स शौचालय व पुरानी चकिया धोवी बस्ती के पास इस तरह के शौचालय बनाने की पहल भी जल्द शुरू होने वाली हैं. इससे नगर में गंदगी होने से रोक लगेगी.

सड़क से काफी नीचे पटरी है. इसे बनाने की पहल नगर पंचायत शुरुआत करने वाली हैं. यह जानकारी अखबार के माध्यम से मिल रहीं हैं. व इसी तरह की जरूरी विकास योजना की टेंडर निकालने की जानकारी नगर पंचायत से भी प्राप्त हुई हैं. आज हम दावे के साथ कह सकते हैं कि नगरपालिका मुगलसराय ,नगर पंचायत चंदौली व सैयदराजा नगर पंचायत से हमारा नगर पंचायत चकिया काफी साफ सुथरा हैं व दिखाई देने वाले विकास कार्य हो रहे हैं. 

रोड़ लाइट , स्वच्छ गांधी पार्क व अन्य विकास कार्य हो रहें हैं. जिसकी शुरुआत रीता चौवे ,मीरा जायसवाल ने की थी. उसी दिशा में और जोर पकड़ रहा है और आगे जा रहा हैं. लागत व खर्च पर बहस हो सकती हैं लेकिन विकास कार्य हो तो हम उस ओर ध्यान नहीं देते हैं. 

लेकिन विकास की गुणवत्ता सही हो यह मेरा निजी मानना हैं. क्योंकि हम गांधी पार्क के आगे तापते हुए कई जो भी विकास कार्य की लागत व खर्च पर बहस करें. भ्रष्टाचार पर बहस करें. लेकिन विकास कार्य के लिए शासन से पैसा लाने व दिलाने वाले , नगर पंचायत में सबकी तय …… , ठेकेदारों की मेहनत का …. के बाद दर्जनों लोगों को त्यौहारी देने व ….. का डर दिखाकर इतना लागत का खर्च तो होना बनता हैं.

हम यह नहीं कहते कि यह सही हैं लेकिन रानी की वाली पर आए करोड़ों रुपए व खर्च और आज उसकी आज भी जर्जर स्थिति व नगर के समाजसेवियों की चुप्पी देखकर हम भी चुपचाप ही रहना बेहतर समझ रहा हूं. जानकारी के अनुसार अस्पताल से सोनकर बस्ती होते हुए तिलौरी पर भी काम हो रहा हैं जिस पर रात में गाड़ी से चलना मौत को निमंत्रण देना था.

नगर पंचायत अध्यक्ष के सीधे सरल स्वभाव पर जो लोग भी टिप्पणी करें लेकिन हम चुनाव में होने और आज भी राजनैतिक रूप से विरोध करने के बाद भी मानता हूं कि एक का लड़ाई दुसरे में नहीं फंसाते हैं. हम कोई उनके बहुत राजनैतिक पक्षधर नहीं हूं लेकिन उनके व्यवहार से प्रभावित हूं.

नगरवासियों पर बढ़ा कर टैक्स लगाने का विरोध करता हूं. लेकिन यह मानता हूं विकास कार्य कराने का रोड मैप उनके पास हैं. विकास का एक विजन हैं और साढ़े तीन साल में हमारी नगर में विकास कार्य बेहतर होगा ,नगर स्वच्छ होगा , नगरवासियों पर अन्यथा कोई टैक्स नहीं लगेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *