53 मत से अध्यक्ष पद के सुरेश और 71 मत से महामंत्री पद के जयप्रकाश की हार हुई
कुल 1421 में 844 मतदान हुआ, 30 मत अवैध रहे
चंदौली। सकलडीहा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव और परिणाम शुक्रवार को गहमागहमी के बीच देर शाम सात बजे संपन्न हुआ. जिसमें अध्यक्ष पद पर 53 मत से अशोक कुमार यादव और महामंत्री पद पर 71 मत से रामराज सिंह यादव चुनाव जीते. इस दौरान कुल 1421 मतों में 844 मत पड़े. जिसमें 30 मत अवैध रहे.
चुनाव अधिकारी की ओर से घोषणा होते ही समर्थकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को मालाफूल पहनाकर स्वागत किया.
मुख्य चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र और सहायक चुनाव अधिकारी अरूण कुमार के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू किया गया.
चार बजे तक मतदान हुआ. इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू किया गया. देर शाम सात बजे तक मतगणना का परिणाम घोषित किया गया. जिसमें अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार यादव को 382 मत प्राप्त हुआ. वही अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार अशोक कुमार यादव को 435 मत प्राप्त हुआ. 53 मत से अशोक कुमार यादव की जीत हुई.
वही महामंत्री पद पर जयप्रकाश यादव को 371 मत प्राप्त हुआ. महामंत्री पद के दूसरे उम्मीदवार रामराज सिंह यादव को 442 मत प्राप्त कर 71 मत से विजयी हुए. इसके अलावा वही निर्विरोध चुने गये वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का घोषणा किया गया.
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, पंकज सिंह यादव, अंगद कुशवाहा, कोतवाल हरिनारायण पटेल, कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह, महिला दरोगा गुड़िया यादव सहित पुलिस और पीएसी फोर्स तैनात रहे।