लोक सेवा आयोग परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण, 9 परीक्षा केंद्रों पर होगी

26f247ed7dcb

परीक्षा केन्द्र के भीतर इलेक्ट्रानिक सामग्री, खाने का सामान, पर्स, रंगीन चश्मा, हैण्ड बैग प्रतिबंधित

 निष्पक्ष, पक्षपात रहित, शुचितापूर्ण और शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश 

चन्दौली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा दिनांक 22.12.2024 को 02 पालियों में (प्रथम पाली प्रातः 09.30 बजे से मध्याह्न 11.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक) जनपद निर्धारित 09 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 लिखित परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पक्षपात रहित, सकुशल, निर्विघ्न, सुचितापूर्ण एवं शन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु शिविर पुलिस लाइन चन्दौली में परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्मचारीगण की ब्रीफिंग आयोजित कर परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
 


इसके अतिरिक्त उक्त परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मानक के अनुसार मुख्य द्वार/प्रवेश गेट/ सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम परीक्षा केन्द्र पर बनाया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार/गेट पर लगे पुलिस बल द्वारा परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र व्यवस्थापक के स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों के मूल पहचान प्रमाण पत्र एवं प्रवेश पत्र मिलान कराने के पश्चात ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। 

 किसी भी दशा में ड्यूटी में लगे स्टॉप व परीक्षार्थी द्वारा कोई भी इलेक्ट्रानिक सामग्री यथा मोबाइल फोन, पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामीतिय पेन्सल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, केडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पैन ड्राइव, इरेजर, लाग टेबूल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, इलेक्ट्रानिक गैजेट, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इअर फोन, माईक्रोफोन, पेजर, हैल्थ बैण्ड, बटुआ, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान प्रतिबन्धित रहेगा। 

उपरोक्त ब्रीफिंग में निरीक्षक अभिसूचना इकाई सहित ड्यूटी में लगे मुख्य आरक्षी/आरक्षी/महिला आरक्षी उपस्थित रहे।

अपील–परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थी समय से पूर्व ही परीक्षा केन्द्र पर पहुच कर मूल पहचान पत्र, प्रवेशपत्र मिलान कराकर ही परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश करेंगे तथा अपने साथ किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व अन्य सामग्री बाहर जमा करना सुनिश्चित करेंगे। यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि बनाए गए नियमों का किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें