विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास मे एक सार्थक पहल है-बीडीओ

deb3c2e431a3
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
चंदौली। सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के केशवपुर व राऊतपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी l

 कहा कि संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के विकास की तस्वीर है। विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

 यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, प्रधान मंत्री आवास योजना,रोजगार सृजन , आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण अन्न योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,पेंशन योजना,उज्जवला योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना तथा बंचित लोगों को योजना का लाभ दिलाना है। आगामी दिनों में इस यात्रा के माध्यम से विकास खण्ड के समस्त ग्राम पंचायतो मे कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संकल्प पत्र से शपथ दिलाई गई। मोबाइल वैन के माध्यम से वीडियो दिखाया गया और आयुष्मान कार्ड, पी एम आवास, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, एन आर एल एम के लाभार्थियों से उनकी कहानी, उनकी ज़बानी सुनी गई।

इस दौरान एडीओआई एस बी हवलदार यादव, एडीओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा, प्रधान केशवपुर कृष्णा प्रजापति , प्रधान राउतपुर अनिल यादव, टी ए पूनम यादव, सचिव गणेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed