विवाहिता से सामूहिक दुराचार के प्रयास में तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज ।

ecae9991b10f
रिपोर्ट! नवीन राय

धीना (चन्दौली) : थाना क्षेत्र के एक गाँव की विवाहिता से सामूहिक दुराचार के मामले मे तीन आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

प्रभारी निरीक्षक (धीना) रमेश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात जब वह शौच करके वापस घर आ रही थी, तो उसके ही गाँव के तीन व्यक्ति अफजल, अरमान और सद्दाम रास्ते मे दैत्रा बीर स्थान के पास पहले से ही थे । वे मेरे साथ अवैध सम्बन्ध बनाने की नीयत से बल पूर्वक मेरा हाथ पकड़ कर घसीटते हुए मुझे अर्धनग्न कर दिये और मेरे अंगों क़ो सहलाने लगे और बलात्कार करने का प्रयास करने लगे । तभी मैं चिल्लाने लगी ।

गाँव के ही जयप्रकाश उपाध्याय व मुकेश उपाध्याय मौके पर पहुंच गये । वे आरोपितों क़ो डांट-फटकार लगाये । आरोपित वहाँ से भाग गये । परिजनों ने देर रात्रि धीना थाने में तीन युवकों के खिलाफ बलात्कार के प्रयास करने की तहरीर दिया । पुलिस पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाही में जुट गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed