शरारती तत्वों ने गणेश हनुमान और वीरभद्र की मूर्ति किया क्षतिग्रस्त

Uncategorized
रिपोर्ट! आनंद त्रिपाठी

लखनऊ,वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, हनुमानजी व वीरभद्र की मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा रविवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। देर शाम मंदिर में गांव के लोग जब दर्शन करने पहुंचे तो देखा की मूर्ति क्षतिग्रस्त है। मोहन मुरारी तिवारी के तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ मे जुट गयी l


फोटो : मंदिर के पास सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी


 एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला, करधना चौकी प्रभारी रोहित दूबे के साथ मौके पर पहुंचा गया तो गांव के लोग हंगामा कर रहे थे l पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करवाने के बाद करधना गांव निवासी मोहन मुरारी तिवारी के तहरीर पर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी l

सोमवार की सुबह करधना गांव की दर्जनों महिला/पुरुष मिर्जामुराद थाने पहुंचकर हिरासत में लिये गए चार लोगो को छुड़ाने की मांग करने लगे।कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला द्वारा लोगो को समझा कर चारो को छोड़ दिया गया।

वही मंदिर के पास दूसरे दिन सुरक्षा को देखते हुए करधना चौकी प्रभारी रोहित दूबे फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *