गुमशुदा 101 स्मार्टफोन पाकर उनके स्वामियों ने बोला थैंक्यू चन्दौली पुलीस

2841eb996a4e
लखनऊ
चन्दौली। एक ओर स्मार्टफोन चुराने वाले जहां कोई स्मार्टफोन का लॉक खुलवाकर उसका उपयोग करने मे सफल हैं, वहीं ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए चन्दौली पुलिस के आला अफसरों ने भी स्मार्ट तरीका अपनाकर उनको चकित कर दिया है l लोगों के अलग-अलग जगहों से चोरी हुए लाखों रुपयों की कीमत के 101 मोबाइल फोन बरामद कर सोमवार को उनके स्वामियों को सौंपकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाया है l



सभी पीड़ित लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी।इतनी अधिक संख्या में मिले प्रार्थना पत्रों को लेकर उन्होंने पुलिस की एक टीम गठित की थी।जिसमे क्षेत्राधिकारी चकिया के निर्देशन में सर्विलांस टीम को मोबाइल फोन बरामदगी का टास्क सौंपा गया था। इसको लेकर जिला साइबर सेल व समस्त अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत 101 मोबाइल ट्रेस आउट कर बरामद किया l

इस दौरान अफसरों व कर्मियों को कई तरह की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। पुलिस ने सर्विंलांस की मदद से खोए हुए 101 मोबाइलों को बरामद किया हैं।इनकी बाजार में करीब 16 लाख रुपए की कीमत है।सर्विलांस सेल के माध्यम से बरामद मोबाइलों को उनसे संबंधित स्वामियों को पुलिस कार्यालय बुलाया गया और उन्हें मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया।


मोबाइल बरामद करने वाली टीम में आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया (नोडल साइबर सेल) निरीक्षक हरि नारायण पटेल प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम, हे.का. प्रेम प्रकाश यादव, हे.का. देवेन्द्र सरोज, हे.का. मन्टु कुमार सिंह, हे.का. विजेन्द्र सिंह, हे.का. प्रितम बिन्द, हे.का. राजेश,  हे.का. राणा सिंह, हे.का. आनन्द सिंह,  हे.का. रामानन्द, का. अजीत कुमार सिंह, का. नीरज मिश्रा, का. मनीष कुमार, का. गणेश तिवारी, का. सन्दीप कुमार, का.मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।

स्मार्टफोन पाने वाले व्यक्तियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली व सर्विलांस सेल चन्दौली की टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed