शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की को अपहरण करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

85edf43b4ba8
चंदौली,
पीडीडीयू नगर l मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक वादी के तहरीर पर पूर्व में दर्ज मुकदमे के अनुसार एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपहरण करने के जुर्म में अभियुक्त धनु प्रजापति पुत्र फेकू प्रजापति निवासी ग्राम अंधऊ थाना सदर जनपद गाजीपुर को रुद्रा अपार्टमेंट के सामने ग्राम डांडी स्थित मेंन रोड के पास से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी l
प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह नें बताया कि थाना क्षेत्र के एक वादी के तहरीर पर दिनांक 13.07.2023 को थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 234/2023 धारा 363,366, 365 376(3)/511 आईपीसी व 3/18 पाक्सो एक्ट थाना मुगलसराय चन्दौली पर पंजीकृत किया गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु बार बार दबिश दी जा रही थी l विवेचना के दौरान मुखबिर कि सूचना पर रुद्रा अपार्टमेंट के सामने डांडी के पास से शुक्रवार को पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया वहीं उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है l
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह,उ0नि0 दिलीप कुमार श्रीवास्तव प्रभारी चौकी जलीलपुर ,हे0का0 विनोद कुमार सिंह,
हे0का0 गोपाल यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed