शिक्षित होकर ही अंधविश्वास और पाखण्डवाद मुक्त समाज बनाया जा सकता है- अवधेश भारती

62eb149e0df5
चंदौली। जनपद के सुदूर जंगल इलाका नौगढ़ क्षेत्र के नौबादी गांव में मा. जगनारायण की अध्यक्षता में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और मूवमेंट से रुबरु कराया. वहीं प्रभावित दर्जनों ग्रामीणों ने सदस्यता लेकर निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया.



आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चंद्रशेखर आजाद रावण के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सदस्यता अभियान चलाकर गांव- गांव, घर- घर से अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़े, अल्पसंख्यकों और अन्य को सदस्यता दिलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य जारी है. इसी क्रम में बुधवार को भी आजाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई गई है.

कार्यक्रम का संचालन कर रहे अवधेश कुमार भारती ने कहा कि शिक्षित होकर ही अंधविश्वास और पाखण्ड वाद से मुक्त होकर समाज को स्वावलम्बी किया जा सकता है, भीम आर्मी जिला संरक्षक मास्टर रामचन्द्र राम ने शोषितों ,पीड़ितों ,वंचितों के हक अधिकार व आरक्षण विभाजन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपना हक न्याय तभी मिलेगा जब आजाद समाज पार्टी सत्ता के शीर्ष पर बैठेगी. इसलिए हमें भाई चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करना होगा. 

इस दौरान आजाद समाज पार्टी जिला सचिव श्याम सुन्दर , विधान सभा सचिव अशोक कुमार कनौजिया व परमेश्वर भारती, रामजग, रामविलास, रमाशंकर, विजय कुमार, विनोद कुमार भारती, कोटेदार योगेन्द्र कुमार, अजय कुमार, नरसिंह,सहित दर्जनों लोगों ने सदस्यता लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *