श्री रामजानकी मंदिर पर शनि देव मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा

7d4bede55691

निकाली गई शोभा यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़ 

चंदौली, जिले के कमालपुर कस्बा स्थित श्री रामजानकी मंदिर में शनिवार को न्याय के देवता प्रभु श्री शनि देव महाराज के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया. इस दौरान मूर्ति को रथ पर रखकर शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बा के मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हो गई.

कमालपुर स्थित श्री रामजानकी मंदिर से कस्बावासियों का काफी जुड़ाव है. मंदिर से आस्था होने पर भक्तों की काफी भीड़ जुटती है. प्रभु श्रीराम जानकी व हनुमान की प्राचीनतम मूर्ति लोगों के आस्था का केंद्र बनी हुई है. मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश रस्तोगी का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था. 
उनकी इच्छा थी कि मंदिर परिसर में प्रभु श्री शनि देव जी महाराज का प्रतिमा स्थापित किया जाए. ताकि भक्तों को न्याय के देवता का पूजन पाठ करने सहूलियत हो जाएगी. इसको देखते हुए मंदिर के सहयोगियों ने मिलकर प्रभु श्री शनि देव जी महाराज के मूर्ति स्थापना करने का निर्णय लिया. मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया.
शोभा यात्रा श्री रामजानकी मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव के मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हो गई. शोभा यात्रा में बाजार के सम्मानित व्यापारी व ग्रामवासी शामिल रहे. इस मौके पर शंकर गुप्ता, भोले जायसवाल,अनिल गुप्ता, नीरज अग्रहरि पत्रकार, डब्लू रस्तोगी,अजय रस्तोगी, संजय रस्तोगी, सुदर्शन रस्तोगी, चंदन गोंड, सुनील उपाध्याय, दिलीप जायसवाल, प्रेम सागर गोस्वामी, विष्णु रस्तोगी, अरुण गुप्ता,निकेश उर्फ छोटू जायसवाल, दिव्यांश जायसवाल, पवनेश जायसवाल, रिंकू रस्तोगी,चिंटू जायसवाल,धन्नू जायसवाल, कल्लू उपाध्याय, आकाश गोंड, गोलू विश्वकर्मा, अंजनी जायसवाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *