सकलडीहा पीजी कॉलेज में दो दिवसीय विद्यार्थी इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न

6845ae4c1ce7
बच्चों के भविष्य के प्रति नई सोच पैदा करने का दिया गया संदेश

विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली के विषय से  कराया गया परिचित

चंदौली, जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में दो दिवसीय विद्यार्थी इंडक्शन कार्यक्रम अब्दुल कलाम हाल में मंगलवार को संपन्न हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पाण्डेय एवं उप प्राचार्य प्रमोद कुमार कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया.

फोटो:सकलडीहा पीजी कॉलेज में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए शिक्षक


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य श्री  पांडेय ने कहा कि छात्र जीवन सबसे अनमोल पल होता है. 18 से 25 वर्ष के बीच जो छात्र और छात्रायें ईमानदारी पूर्वक निष्ठा से मेहनत कर लिया. उसका जीवन आजीवन खुशहाल होगा. वही संदीप कुमार सिंह और डॉक्टर अजय कुमार सिंह यादव ने बच्चों के भविष्य के प्रति नई सोच पैदा करने का संदेश दिया. वहीं प्रो. विजेंदर सिंह ने महाविद्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली के विषय से परिचित कराया.

फोटो:सकलडीहा पीजी कॉलेज में शिक्षा के महत्व पर जानकारी लेते नव प्रवेशी छात्र छात्राऐं 


इसके पूर्व श्याम लाल सिंह यादव ,यज्ञ नाथ पांडेय, डॉ राजेश यादव ,डॉ अमन मिश्रा ने अपने विषय के व्यावसायिक उपयोगिता व ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी दी. डॉ जितेंद्र यादव ने एनएसएस कार्यक्रम की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला. प्रो. शमीम राइन , प्रो. प्रमोद कुमार सिंह ,प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिया.

 इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, डॉ. योगेंद्र तिवारी, डॉ. इंद्रजीत सिंह, अजय कुमार यादव सहित नव प्रवेशी छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें