सकलडीहा पुलिस ने अवैध धर्मांतरण रैकेट ढाहा, 6 को दबोचा, भारी मात्रा में प्रचार सामग्री और वाहन मिले

8ab1a671a3fe
चंदौली, 09 जुलाई 2026 — सकलडीहा पुलिस ने बहला-फुसलाकर लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद मय पुलिस टीम ने गांव इटवा स्थित एक मकान में छापेमारी कर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और धार्मिक प्रचार सामग्री, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया।



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के समय एक बड़े कमरे में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद थे। कुछ लोग माइक्रोफोन से ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे जबकि अन्य द्वारा धार्मिक पुस्तकें और पम्पलेट वितरित किए जा रहे थे।


 गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 7 धार्मिक बाइबिल, लगभग 200 पम्पलेट, 50 धार्मिक पुस्तिकाएँ, एक होम थिएटर, दो माइक्रोफोन, एक चार-पहिया वाहन (मारुति सुज़ुकी जेन VXI, र.नं. UP65AH9024) तथा दो मोटर साइकिलें (UP63 BA 5546 और UP67AJ0919) बरामद हुईं।

पुलिस ने बरामदगी और जांच के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 145/2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (संशोधित 2024) की धारा 3/5(1) के तहत धीरज सिंह व अन्य 06 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सामूहिक प्रार्थना सभाएँ आयोजित कर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। इसके लिए वे धार्मिक पुस्तिकाएँ और प्रचार सामग्री बांटते और लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में 
1- धीरज सिंह, पुत्र सुभाष सिंह, निवासी गौरहट, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर।
2- राजेश मौर्य, पुत्र स्व. साचू मौर्य, निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
3- कमलेश कुमार, पुत्र स्व. भगेलू राम, निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
4- गुड्डू (गिरजा उर्फ करिया), निवासी नेवादा, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी।
5- दिनेश कुमार पटेल, पुत्र मोतीलाल पटेल, निवासी पहड़िया गनपत नगर, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी।
6- अजीत कुमार, पुत्र राजेन्द्र राम, निवासी नेगुरा, थाना धानापुर, जनपद चंदौली।

गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उ0नि0 वरुणेन्द्र कुमार राय, कां0 रोहित कुमार गौड, कां0 दिलीप कुमार और म0का0 श्वेता साहनी प्रमुख रूप से शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें