सकलडीहा में भाकपा माले ने किया धरना प्रदर्शन

41b2215a66e1
उपजिलाधिकारी को 5 सूत्रीय मांग पत्र  सौंपा,कहा तहसील प्रशासन भूमिधर जयप्रकाश का मकान बनवाए 

चंदौली, सकलडीहा, 20 दिसंबर। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर 5 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा को सौंपा. साथ ही भूमिधर जयप्रकाश का मकान बनवाने पपौरा गांव के आराजी नंबर 285, 286 की बिना हदबंदी कराए मंदिर निर्माण को रोके जाने, चर्चित करजरा हत्या कांड की पीड़िता को आवास दिलाने व उनके घर के ऊपर से गुजरे जर्जर बिजली के तार को हटवाने, नांदी गांव की दलित बस्ती में भारी जल जमाव के स्थाई हल के लिए नाली का निर्माण करवाने की मांग किया.


फोटो : सकलडीहा तहसील परिसर में धरना पर बैठे भाकपा माले कार्यकर्ता 

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रानेपुर गांव के जयप्रकाश की मौजा जगरनाथपुर स्थित आराजी नंबर 32/1की भूमिधरी भूमि है. जिसकी धारा 24 की कार्रवाई के तहत फील्ड बुक की कार्यवाही पूर्ण हो गई है, तीन-तीन बार पैमाईश पूरी करने के बावजूद भी इसके गांव के ही दबंग भूमिधर जय प्रकाश को मकान बनाने से रोक रहे हैं. जिनका मकान बनवाने, पपौरा गांव के आराजी नंबर 285, 286 की बिना हदबंदी कराए मंदिर निर्माण को रोके जाने, चर्चित करजरा हत्या कांड की पीड़िता को आवास सहित उनके घर के ऊपर से गुजरे जर्जर बिजली के तार को हटवाने,  नांदी गांव की दलित बस्ती में भारी जल जमाव के स्थाई हल के लिए नाली का निर्माण करवाने की मांग किया.

धरना स्थल पर हुई सभा को भाकपा(माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य सह जिलासचिव कामरेड अनिल पासवान, राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह, आरवाईए नेता धर्मेंद्र मौर्य, इंद्रजीत मौर्य, माले जिला कमेटी सदस्य कामरेड रमेश राय, माले सकलडीहा ब्लाक सचिव कामरेड उमानाथ चौहान, एपवा जिला उपाध्यक्ष श्यामदेयी, प्रमिला मौर्य, तुफानी गोंड सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया.
 
सभा की अध्यक्षता कामरेड मुनिलाल राम तथा संचालन किसान महासभा जिलाध्यक्ष कामरेड श्रवण मौर्य ने की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *