सपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश यादव समर्थकों संग भाजपा का दामन थाम्हे

e414c4620634
विधायक सुशील सिंह ने दिलाई सदस्यता, प्रमुख अजय सिंह ने किया स्वागत
चंदौली, धानापुर । समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष रमेश यादव सपा को छोड़ अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सदस्यता दिलाई. वहीं धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

बता दें कि धानापुर कस्बा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को सोनहुली निवासी सपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश यादव बबलू अपने समर्थकों के साथ सपा को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया. 
रमेश यादव “बबलू” ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है और छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के भावनाओं का ध्यान रखा जाता है. लेकिन अन्य पार्टियों में कुछ लोगों को ही सम्मान मिलता है. 
हमने भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है और समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ संजय यादव, पंकज यादव सहित आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें