समाजवादी पार्टी ने जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन कर गरीबों में वितरण किया कम्बल

Uncategorized
चंदौली,
डीडीयू नगर। क्षेत्र के उतरौडी विद्यालय में समाजवादी पार्टी का पिछड़ा,दलित,आदिवासी अल्पसंख्यक जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में योजनाएं लाभार्थियों  के घर घर पहुंच जाती थी। आज भाजपा के शासनकाल में चल रही योजनाएं नगण्य है।


फोटो : उतरौडी विद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल यादव


उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी के सरकार में नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था। किसानों को खेतों के सिंचाई करने के लिए फ्री में पानी मिलते थे। किसान बीमा दुर्घटना में लाभार्थियों को पांच लाख रुपए गुजारे के लिए मिलता था। समाजवादी पार्टी की सरकार में छात्र छात्राओं को फ्री लैपटॉप, साइकिल दिया जाता था। जिससे इनका विकास हो सके।

आज भाजपा शासन में सारी योजनाएं बंद है। जिससे देश की जनता कराह रही है। भाजपा के कथनी करनी में अंतर है। जिसका जवाब आने वाले लोकसभा की चुनाव में जनता जवाब देगी। कार्यक्रम की अंत में क्षेत्र के गरीब मजदूर वृद्ध महिला पुरुषों में सैकड़ों कम्बल वितरण किया गया। जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लोगों को राहत मिल सके।



इस दौरान विनोद यादव, संजय कुमार भारती, लखेंन्द्र वियार, श्यामलाल गुप्ता, समसुद्दीन आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *