10 जून से सकलडीहा तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ होगा

f0d492ff4d5c

जनता के सवालो का त्वरित निस्तारण के लिए किया जायेगा प्रदर्शन- भाकपा माले 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा तहसील पर जनता के सवालों के त्वरित निस्तारण के लिए 10 जून से भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है.

आरोप है कि देश और प्रदेश में चल रही भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनता के जीवन से जुड़े तमाम सारे सवालों को हल के बजाय लगातार लटकाए रखने तथा माफियाओं दबंगों के इशारे पर काम करना अधिकारियों का नियत बन गया है.

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील अंतर्गत आने वाले तमाम गांव की जनता के जीवन से जुड़े हुए तमाम सवाल पिछले 1 साल से हल करने के लिए रखे जा रहे है किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

चहनिया सीएससी अस्पताल पर निर्माणाधीन 50 बेड का हॉस्पिटल अभिलंब चालू किए जानें, चहनिया चौराहे का नाम भगत सिंह के नाम से दर्ज कर शहीदे आजम भगत सिंह की स्टैचू लगाने, ग्राम पंचायत पपौरा भूमि प्रबंधन समिति द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन को भूलेख में दर्ज किए जाने, अपात्रों को दिया गया पट्टा रद्द कर डॉ अंबेडकर पुस्तकालय के लिए भूलेख में दर्ज करने
 ग्राम सभा रानेपुर में राधिका देवी का सैकड़ो सालों से बना स्वर्णीम कुआं फोरलेन सड़क की जद में आने के कारण क्षतिग्रस्त कर दिया गया अतिशीघ्र क्षतिग्रस्त हुए कुएं का मरम्मत कराकर खमियांदार चबूतरा बनाने, दशकों से चल रहे हैं अखाड़े पर पूर्वांचल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन लगातार संचालित होता है उस भूमि 144 ख को अखाड़ा व्यायामशाला के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर सीमांकन कराकर निशानदेही कराने

 सकलडीहा इंटर कॉलेज की फील्ड का सुंदरीकरण कराकर बाउंड्री कराने और बच्चों को पानी भरी हुई फील्ड से मुक्ति दिलाकर खेलकूद का आयोजन करने योग्य बनाने. ग्राम सभा सलेमपुर नहर से दिनदासपुर बॉर्डर तक 600 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य कागज में पूर्ण कर लिया गया. शिलापट्ट लगाकर खानापूर्ति भी कर ली गई. 

परंतु मौके पर आज तक अधूरा पड़ी है जिसको पूरा कराने, सकलडीहा बाजार स्थित नाला को चिन्हित कर बन रहे फोरलेन पर पुलिया निर्माण कराकर टेल तक खुदाई कराकर जल निकासी सुनिश्चित कराने,

ग्रामसभा धानापुर में पूर्व मे की गई चकबंदी से हजारों परिवार अधिकारियो के यहां अपनी जमीन की सुरक्षा की दशकों से गुहार लगा रहे हैं जिसका लाभ भू माफिया तहसील प्रशासन की मिलीभगत से हेरा फेरी कर रहे हैं चकबंदी विभाग चौपाल लगाकर समस्या का निस्तारण करे ताकि किसानों को अपना चक मिल सके, नरौली में 14 दलित परिवारों को मिले पट्टे पर तत्काल कब्जा दिलाने

 ग्राम सभा सलेमपुर में बन रहे गोशाला के समय ग्राम समाज की जमीन से दशकों से बसे चले आ रहे गरीब परिवारों को हटा दिया गया और उस जमीन पर दबंगों को कब्जा दिलाया गया है तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराकर पुनः गरीबों को बसाने, बलुआ पंप कैनाल से जुड़ी उतडी समुदपुर माइनर की खुदाई कराकर अविलंब टेल तक पानी पहुंचाने

 ग्राम सभा ओदरा धानापुर स्थित चकमार्ग की नापी कराकर चकमार्ग को यथास्थान करने और न्यायालय द्वारा की गई बेदखली कार्यवाई पूर्ण करने, ग्राम सभा सलेमपुर में बरसों से बकाया मनरेगा मजदूरी का भुगतान अभिलंब कराने व जन चौपाल लगाकर जॉब कार्ड बनवाने, ग्राम सभा नैढी व नादी मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण कराकर जल निकासी सुनिश्चित कराने

 ग्राम सभा पदुमनाथपुर ओडौली में अधूरा पड़े नाली निर्माण पूर्ण कराने, सकलडीहा तहसील के अंदर प्रदीप चौहान के ऊपर हमला करने वाली महिला पूनम चौहान जो बथावर तक तीन अज्ञात लडको के साथ जान मारने की नियत से मोटर साइकिल से धक्का मारा गया. पूनम चौहान के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रदीप चौहान के साथ न्याय करने,

 ग्राम सभा सलेमपुर की गरीब बस्तियां जो ग्राम समाज की जमीन पर आबाद है. आबादी दर्ज कर जमीन उनके नाम से अभिलेख में दर्ज कराने, सकलडीहा तहसील अंतर्गत बिजली विभाग गलत बिलिंग कर उपभोक्ताओं को परेशान कर धन उगाही कर रहा है तत्काल रोक लगाई जाए व पावर हाउस पर समस्त समस्या के निस्तारण के लिए काउंटर खोलने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *