चंदौली, धीना। समाज की दिशा व दशा को बदलने में सहकार भारती महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. इस महाअभियान के तहत जमीनी स्तर पर जाकर समाज के हर वर्ग को जोड़ना होगा. इसको आगे बढ़ाने के लिए रविवार को चन्दौली के रेवसा राजकीय आई टी आई कॉलेज यूनियन बैंक के सामने सहकार भारती अपना स्थापना दिवस मना रही है. उक्त बाते शुक्रवार को रैथा डॉक बंगला पर पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सहकार भारती अरविन्द सिंह ने कही.
उन्होंने कहा कि सहकारिता को समाज से जोड़कर बिना संस्कार नहीं सहकार बिना सहकार नहीं उद्धार के मूल मंत्र को जन जन तक प्रसारित करना है. सहकारिता समाज का प्राण है. लेकिन मृत्यु हो गई है. सहकारिता को जन जन तक जगाना होगा. तब सर्व समाज का सर्वांगीण विकास होगा.
इसके लिए सबको आगे आकर सहकारिता के लिए कार्य करना होगा. तभी सहकारिता का सही उद्देश्य समाज को प्राप्त हो सकता है. सहकारिता किसानों के लिए बहुत ही सदुपयोगी है.
इस मौके पर रविंद्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी, डॉ0 वेदव्यास राय, मिथिलेश, प्रभाष सिंह, वकील यादव, प्रेमशंकर राय, मनीष राय, अजय सिंह आदि रहे।