साइबर सेल ने साइबर फ्राड से पीडित के रूपये कराये वापस

Uncategorized
फ्रॉड हुए रूपये पाकर पीड़ित ने कहा थैंक्यू चंदौली पुलिस 

चन्दौली-साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही से रंजीत कुमार चौबे पुत्र नामवर चौबे ग्राम खगवल पो0 खगवल थाना चन्दौली के खाते से निकाली गयी 30000 रुपये की धनराशि को उनके खातें में वापस कराया गया।



साइबर थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि आवेदक रंजीत कुमार चौबे द्वारा उपरोक्त के खाते से गिफ्टब्राउचर के माध्यम से दिनांक 26.06.2024 को कुल निकाली गयी धनराशि 30,000 रुपये के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक चन्दौली के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था। फ्रॉड हुए रूपये पाकर पीड़ित उपरोक्त ने  पुलिस अधीक्षक चन्दौली और साइबर थाना चन्दौली का आभार व्यक्त किया है और धन्यवाद दिया है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में नि0 दयाराम प्रभारी निरीक्षक,हे0 का0 पवन यादव,का0 राहुल यादव,का0 मो0 नौशाद,का संतोष कुमार यादव साइबर थाना जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *