सुरेश चव्हाणके से मिलकर अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह किया भेंट

Uncategorized

जन्मदिन की दिया असीम बधाई, दीर्घायु की कामना की-अमित सिंह 


नोएडा, 18 फरवरी। चंदौली जनपद के रानेपुर निवासी समाजसेवी अमित सिंह ने सुदर्शन न्यूज के मुख्यालय नोएडा पहुंचकर हिंदुओं की आवाज बुलंद करने वाले सनातनी गौरव, हिंदू हृदय सम्राट व धर्मयोद्धा श्री सुरेश चव्हाणके जी के जन्मदिवस पर अंगवस्त्रम व माँ विन्ध्यवासिनी की स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी एवं दीर्घायु की कामना की. तत्पश्चात् उनकी धर्मपत्नी श्रीमती माया सुरेश चव्हाणके जी के साथ एक सुखद मुलाकात की. वहीं सुरेश चव्हाणके ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं एवं धन्यवाद देने वाले उन सभी शुभ चिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया.

फोटो: सुरेश चव्हाणके को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अमित सिंह 

श्री सिंह ने बताया कि सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके जी भारतीय पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अद्वितीय पहचान रखते हैं. इनका जन्म 18 फरवरी सन् 1972 को महाराष्ट्र स्थित विश्व प्रसिद्द तीर्थ शिर्डी में एक धार्मिक मराठी परिवार में हुआ था. इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से बाल स्वयंसेवक के रूप में जुड़े थे और महान संत जनार्दन स्वामी जी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया.

श्री सुरेश जी ने अपनी शिक्षा महाराष्ट्र में ही पूरी की और ‘तरुण भारत’ नामक महाराष्ट्र की एक प्रमुख समाचार पत्रिका में पत्रकार के रूप में काम किया. वे वेब पत्रकारिता के पहले मराठी संपादक भी रहें और www.batmi.com के संपादक रहे.
श्री सुरेश चव्हाणके जी ने साल 2005 में ‘सुदर्शन न्यूज़’ चैनल की शुरुआत की और उसके बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 2005 में पुणे में सुदर्शन न्यूज़ चैनल लॉन्च किया और बाद में इसे नोएडा में स्थानांतरित कर दिया. वह वर्तमान में सुदर्शन समाचार के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और प्रधान संपादक हैं. उन्होंने हमेशा मुख्यधारा के मीडिया से अलग हटकर अपनी विचारधारा को प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा. उनका उद्देश्य हमेशा देशवासियों को जागरूक करना और राष्ट्रवाद के संदेश को फैलाना रहा है.
हिंदू ह्रदय सम्राट श्री सुरेश चव्हाणके जी ने हमेशा अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक धरोहर और सनातन धर्म का सम्मान किया. उन्होंने महान राष्ट्रवादी हस्तियों जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आचार्य चाणक्य से प्रेरणा ली है. वे हमेशा उन उपद्रवी ताकतों से लोहा लेते रहे हैं जो देश की संस्कृति और हितों के खिलाफ षडयन्त्र रच रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *